पुलिस अधिकारी को कुख्यात अपराधी को पकड़ने के लिए बनना पड़ा वॉचमैन

पुलिस अधिकारी को कुख्यात अपराधी को पकड़ने के लिए बनना पड़ा वॉचमैन



▪️एस एस मिश्रा / वसई विरार▪️

गुजरात पुलिस ने शनिवार देर रात नालासोपारा (पूर्व) आचोले रोड इलाके से एक ऐसे कुख्यात बदमाश मनीष कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है, जो पिछले 12 साल से छुपता घूम रहा था। उस पर हत्या, डकैती, लूटपाट, फिरौती, जानलेवा हमले जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। गुजरात के पुलिस अधिकारी को उसे पकड़ने के लिए वॉचमैन की नौकरी तक करनी पड़ी।

जानकारी के अनुसार, रविवार को जब पुलिस उसे ले जा रही थी, तब स्थानीय लोगों ने काफी हंगामा किया। हालांकि स्थानीय पुलिस की मदद के बाद गुजरात पुलिस उसे अपने साथ ले गई। गिरफ्तार बदमाश डॉन सुभाष सिंह ठाकुर के लिए काम करता था। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी रखा था। उस पर मुंबई, यूपी, गुजरात आदि जगहों पर कई मामले दर्ज हैं।

वॉचमैन बना पुलिस अधिकारी
आचोले रोड स्थित रश्मि रेसीडेंसी से मनीष को गिरफ्तार किया गया है। वह नालासोपारा में परिवार के साथ रह रहा था। पुलिस के एक अधिकारी ने 20 दिन पहले बिल्डिंग में वॉचमैन की नौकरी शुरू की और मनीष पर नजर रखने लगा। मनीष घर से बाहर बहुत कम निकलता था, इसलिए पुलिस को पकड़ने में समय लगा। पुलिस के अनुसार, 30 जून 2001 को मनीष ने फिल्म अभिनेत्री मनीषा कोइराला के सचिव अजीत दीवानी की फिरौती को लेकर हत्या कर दी थी।

Comments

Popular posts from this blog

'बिरहोर' में अभिनेत्री रजनी मेहता का बिलकुल नया अवतार

ACB Trap On PSI | | केस दर्ज नहीं करने पर 10 लाख की डिमांड, एसीबी के शिकंजे में पुलिस सब इंस्पेक्टरACB Trap On PSI | | केस दर्ज नहीं करने पर 10 लाख की डिमांड, एसीबी के शिकंजे में पुलिस सब इंस्पेक्टर

वसई यातायात पुलिसकर्मी को तुलिंज पुलिस स्टेशन में एक युवक ने पीटा, पुलिसकर्मी का दांत टूटा