'वाक विथ कमिश्नर' अभियान के तहत समाधान की उम्मीद लगाए लोगों में निराशा!

'वाक विथ कमिश्नर' अभियान के तहत समाधान की उम्मीद लगाए लोगों में निराशा!
 ◾वर्ग 1 अथवा 2 के अधिकारियों को दी जाए देखरेख की जिम्मेदारी, नगरसेवक अजित पाटिल की मांग!!

▪️श्रवण शर्मा / भाईंदर शहर▪️

मिरा-भाईंदर महानगरपालिका के आयुक्त दिलीप ढोले ने कुछ हफ्ते पहले 'वाक विथ कमिश्नर' नामक अभियान के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया था। उन दौरों के दौरान संबंधित क्षेत्र के निवासियों ने उन्हें कई तरह की समस्याओं से अवगत कराया था। आयुक्त ने साथ आए अधिकारियों से उन समस्याओं का निदान करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए थे। परंतु सवाल यह है कि, क्या उन समस्याओं का समाधान हुआ? दरअसल कमिश्नर के दौरे तथा संबंधित मनपा अधिकारी को दिशानिर्देश देने बाद, उन समस्याओं का समाधान हुआ भी है या नहीं? यह देखने समझने वाला कोई नहीं है। इसलिए नगरसेवक अजित पाटिल ने आयुक्त ढोले को पत्र लिखकर यह मांग की है कि, उनके द्वारा समस्याओं के निदान हेतू निर्देशित कार्यों की जानकारी लेने के लिए वर्ग 1 अथवा 2 के अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी जाए!
ज्ञात हो कि, कुछ दिनों पहले 'वाक विथ कमिश्नर' नामक अभियान के तहत शहर को समस्या मुक्त करने की पहल की थी। वे जिन इलाकों में गए थे, वहां की समस्याओं से रुबरु होते हुए उन्होंने संबंधित प्रभाग अधिकारी को उन समस्याओं को दूर करने के लिए कहा था। प्रभाग अधिकारियों ने उन समस्याओं का समाधान किया भी है या नहीं, इस बावत उन्हें जानकारी तक नहीं है। जबकि समस्याएं पूर्ववत है। इसके स्थाई समाधान के लिए नगरसेवक अजित पाटिल ने आयुक्त को पत्र लिखकर यह मांग की है कि, वर्ग 1 अथवा 2 के अधिकारियों को यह जिम्मेदारी सौंपी जाए कि, वे उन सभी कार्यों का अवलोकन करें, जिसके लिए आयुक्त ने 'वाक विथ कमिश्नर' नामक अभियान के तहत संबंधित अधिकारियों को कहा था।
Mail I'd: srishtimetro@gmail.com
You tube: Srishti Metro
FB Page: सृष्टि मेट्रो
Mob: 8169619849 / 9763351517

Comments

Popular posts from this blog

'बिरहोर' में अभिनेत्री रजनी मेहता का बिलकुल नया अवतार

ACB Trap On PSI | | केस दर्ज नहीं करने पर 10 लाख की डिमांड, एसीबी के शिकंजे में पुलिस सब इंस्पेक्टरACB Trap On PSI | | केस दर्ज नहीं करने पर 10 लाख की डिमांड, एसीबी के शिकंजे में पुलिस सब इंस्पेक्टर

वसई यातायात पुलिसकर्मी को तुलिंज पुलिस स्टेशन में एक युवक ने पीटा, पुलिसकर्मी का दांत टूटा