MBMC अधिकारी खांबित पर जानलेवा हमला!◾बाईक सवार दो अज्ञात लोगों ने चलाई गोली! बालबाल बचे!!
MBMC अधिकारी खांबित पर जानलेवा हमला!
▪️श्रवण शर्मा / मिरा-भाईंदर शहर▪️
मिरा-भाईंदर महानगरपालिका में काफी वर्षों से पदस्थापित और वर्तमान समय में कार्यकारी अभियंता की जिम्मेदारी संहाल रहे दीपक खांबित की हत्या करने का असफल प्रयास किया गया। बोरीवली स्थित संजय गांधी नेशनल पार्क के समीप बाईक पर सवार दो लोगों ने उन्हें गोली मारने का प्रयास किया। अच्छी बात यह रही कि, गोली उनकी कार में लगी और दीपक खांबित को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा है। हमलावर भागने में सफल रहे! स्थानीय पुलिस अधिकारी मामले की गहनता से जांच पडताल कर रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि, सीसीटीवी की मदद से हमलावरों को जल्द ही दबोच लिया जाऐगा। दीपक खांबित भाईंदर पश्चिम स्थित मनपा मुख्यालय से मुंबई स्थित अपने घर जा रहे थे,
उस दौरान बोरीवली हाईवे पर उक्त हमला किया गया। इस बात का सहज ही कयास लगाया जा सकता है कि हमलावर भाईंदर से ही उनकी गाडी का पीछा कर रहे होंगे और नेशनल पार्क के पास मौका मिलते ही उन्होंने खांबित पर गोली चलाई। भाईंदर से घटनास्थल तक के मार्ग के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर अवश्य ही हमलावरों का पता चल सकता है, ऐसी संभावनाएं जानकर लोगों द्वारा व्यक्त की जा रही है। घटना संध्या 6 बजकर 10 मिनट पर घटित हुई, ऐसा पुलिस अधिकारी का कहना है।
Comments
Post a Comment