वसई-विरार के 215 लोगों से इंवेस्टमेंट के नाम पर ठगी करके दुबई भागने वाले जालसाज चढे पुलिस के हत्थे!

वसई-विरार के 215 लोगों से इंवेस्टमेंट के नाम पर ठगी करके दुबई भागने वाले जालसाज चढे पुलिस के हत्थे! 
लोगों को अधिक ब्याज का लालच देकर 8 करोड 71 लाख 41 हजार 648 रुपये की ठगी करनेवाले जालसाज अमित जैन और योगेश भालेराव की संपत्तियां सीज!!

▪️श्रवण शर्मा / वसई-विरार शहर▪️
अक्सर देखा जाता है कि, अधिक ब्याज पाने अथवा जल्दी से जल्दी अपनी रकम को दोगुना करने के लालच में लोग अपनी मूल रकम को भी गंवा बैठते हैं और फिर पुलिस स्टेशन के चक्कर लगाते हुए, यह जानने का प्रयास करते रहते हैं कि, पुलिस ने क्या कार्रवाई की? उसकी कार्रवाई अथवा जांच कहां तक पहूंची? इस चक्करबाजी के क्रम में वे पुलिसकर्मियों को कोसने अथवा उन्हें निकम्मा कहने से भी नहीं चूकते! अपने मेहनत की रकम गंवाने वाले ऐसे लोगों को अब बेचारा कहें या मूर्ख अथवा डेढ स्याना? यह विचारणीय है।
ऐसा ही एक मामला गत् 21 मई 2021 को वसई पश्चिम के माणिकपुर पुलिस स्टेशन में गुन्हा रजिस्टर क्रमांक 195/2021 कलम 420, 406 व 34 तथा महाराष्ट्र वित्तीय संरक्षण कायदा 1999 की धारा 3 व 4 के तहत दर्ज कराया गया था। उक्त मामले में उल्लेख किया गया था कि, जालसाज अमित कांतिलाल जैन और योगेश विजय भालेराव ने वसई पश्चिम, स्टेशन रोड स्थित तुंगारेश्वर स्वीट्स के पास Aaj Edu Plus Consultancy Pvt Ltd. नाम से ऑफिस खोलकर कुल 215 लोगों को अधिक ब्याज देने का भरोसा दिलाया तथा 8 करोड 71 लाख 41 हजार 648 रुपये लेकर दुबई भाग गये।
मिरा-भाईंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्त सदानंद दाते ने इस मामले के जांच की जिम्मेदारी क्राईमब्रांच के अनुभवी डीसीपी डॉ. महेश पाटिल और आर्थिक अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त पद्मजा बढे को सौंपी थी। इनके मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक अनंत पराड व सहकर्मी पुलिस अमलदार बैच नंबर 2652 संभाजी पाटिल ने गत् 20 सितंबर के दिन एक आरोपी अमित कांतिलाल जैन को उसके निवास स्थान (रॉ हाउस नं.-4, कलस्टर -7, स्पॉनिश विला, चिंचोटी गांव, नायगांव पूर्व) से गिरफ्तार किया था। उन्हें ब्यूरो ऑफ ईमीग्रेशन, दिल्ली हवाई अड्डे से अमित जैन के भारत आने की जानकारी मिली थी। ऐसी ही जानकारी योगेश भालेराव के संदर्भ में भी मिलने के बाद पुलिस ने बी-704, साईंप्रभा कॉम्पलेक्स, बसंत नगरी, वसई (पूर्व) में तपास की तो वह नहीं मिला। अपने सूत्रों से पुलिस को जानकारी मिली कि, आरोपी योगेश भालेराव गुजरात के उंमरगांव में छुपा बैठा है। सूचना मिलते ही उसे जाल बिछा कर दबोच लिया गया। जालसाज आरोपी अमित जैन का बंगला तथा योगेश भालेराव के पूना स्थित भूखंड को जब्त करके संरक्षित कर लिया गया है। उपरोक्त जानकारी पुलिस आयुक्तालय द्वारा प्राप्त हुई है।
Mail I'd: srishtimetro@gmail.com
You tube: Srishti Metro
FB Page: सृष्टि मेट्रो
Mob: 8169619849 / 9763351517

Comments

Popular posts from this blog

'बिरहोर' में अभिनेत्री रजनी मेहता का बिलकुल नया अवतार

ACB Trap On PSI | | केस दर्ज नहीं करने पर 10 लाख की डिमांड, एसीबी के शिकंजे में पुलिस सब इंस्पेक्टरACB Trap On PSI | | केस दर्ज नहीं करने पर 10 लाख की डिमांड, एसीबी के शिकंजे में पुलिस सब इंस्पेक्टर

वसई यातायात पुलिसकर्मी को तुलिंज पुलिस स्टेशन में एक युवक ने पीटा, पुलिसकर्मी का दांत टूटा