आजादी के 75 साल पूरे होने पर मनाया जा रहा अमृत महोत्सव, CISF ने निकली साइकिल रैली।

आजादी के 75 साल पूरे होने पर मनाया जा रहा अमृत महोत्सव, CISF ने निकली साइकिल रैली।
▪️श्यामसुंदर पाल / वसई-विरार▪️
पालघर : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आजादी के बलिदानियों की वीरगाथा का बखान करने के लिए पहुंची सीआईएसएफ की साइकिल यात्रा ने लोगों में जोश भर दिया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की यह साइकिल यात्रा अलग-अलग राज्यो से होती हुई शुक्रवार को पालघर पहुंची।आजादी के 75 साल पूरे होने पर मनाया जा रहा अमृत महोत्सव लोगों में जोश भर रहा है।सीआईएसएफ की साइकिल रैली आने की जानकारी होने के बाद से स्वागत की तैयारी होने लगी थी। जवानों ने साइकिल लेकर मनोर में प्रवेश किया, तो उनका फूल माला पहनाकर लोगों ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर खुद पालघर के पुलिस अधीक्षक दत्तात्रेय शिंदे अपने जवानों के साथ मौजूद रहे। साइकिल यात्रा आज गुजरात के लिए रवाना हो गई। साइकिल यात्रा 31 अक्टूबर को गुजरात के केवडिया पहुँचेगी। बता दें कि इस साइकिल यात्रा का उद्देश्य भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों को याद करना है। साथ ही रास्ते में पड़ने वाले महाविद्यालय, विश्वविद्यालय के युवाओं को स्वतंत्रता संग्राम की गाथाओं से रूबरू कराना है। अमृत महोत्सव पर निकली साइकिल यात्रा में जवानों का जोश बढ़ाने के लिए पालघर के पुलिस अधीक्षक दत्तात्रेय शिंदे ने मनोर से वापी तक खुद साइकिल चलाई।साइकिल यात्रा के बाद पुलिस अधीक्षक को सम्मानित किया गया।
Mail I'd: srishtimetro@gmail.com
You tube: Srishti Metro
FB Page: सृष्टि मेट्रो
Mob: 8169619849 / 9763351517

Comments

Popular posts from this blog

'बिरहोर' में अभिनेत्री रजनी मेहता का बिलकुल नया अवतार

ACB Trap On PSI | | केस दर्ज नहीं करने पर 10 लाख की डिमांड, एसीबी के शिकंजे में पुलिस सब इंस्पेक्टरACB Trap On PSI | | केस दर्ज नहीं करने पर 10 लाख की डिमांड, एसीबी के शिकंजे में पुलिस सब इंस्पेक्टर

वसई यातायात पुलिसकर्मी को तुलिंज पुलिस स्टेशन में एक युवक ने पीटा, पुलिसकर्मी का दांत टूटा