पुर्वांचल के सुप्रसिद्ध वादक कलाकार संदीप पाण्डेय (महागुरु) का मानस परिवार विचार गोष्ठी में हुआ भव्य स्वागत

पुर्वांचल के सुप्रसिद्ध वादक कलाकार संदीप पाण्डेय (महागुरु) का मानस परिवार विचार गोष्ठी में हुआ भव्य स्वागत

▪️प्रयागराज / सुशील मिश्रा▪️

मानस परिवार विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन माँ सवालखी धाम सोरांव मेजा रोड प्रयागराज में संपन्न हुआ जिसमें आहोपुर बभनी हेठार जनपद प्रयागराज निवासी संदीप पाण्डेय (महागुरु) का भव्य स्वागत किया गया।
संदीप पाण्डेय पिछले 18 वर्षों से वादकी कर रहे हैं वे ढोलक और तबला सहित अन्य वादकी में पारंगत हैं उनकी इस कला से क्षेत्र सहित पुर्वांचल में उनकी एक अलग ख्याति है इन दिनों संदीप पाण्डेय (महागुरु) "तिवारी बंधू म्युजिकल ग्रुप" के साथ मिलकर अपना जलवा बिखेर रहे हैं। हाल ही में गणेशोत्सव में उन्होंने अपनी सहटीम के साथ महाराष्ट्र, गुजरात, मुंबई के अलग-अलग आयोजनों में उपस्थित रहकर अपनी वादकी से लोगों का दिल जीता था।

मुंबई से लौटने के पश्चात मानस परिवार विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का एक भव्य आयोजन माँ सवालखी धाम सोरांव मेजा रोड जनपद प्रयागराज में संपन्न हुआ जिसमें मुख्य रुप से यमुनापार के सबसे श्रेष्ठ व्यास देवेंद्र मिश्रा, ब्रह्मानंद शुक्ला, श्रवण कुमार द्विवेदी (डब्बू ), प्रमोद दुबे, प्रमोद शुक्ला, सनी मिश्रा, अनुपम तिवारी, सैलानी सिंह, रिंकल पाण्डेय, अनूप सिंह, बाबा गिरी, विजय पाण्डेय, शिवम शुक्ला, आनंद मिश्रा, अतुल मिश्रा उपस्थित थे जिसमें वादकी के मसहूर सख्शियत संदीप पाण्डेय (महागुरु) का सत्कार कार्यक्रम में उपस्थित विप्रजनों के साथ आयोजन मंडली ने पुष्पों की माला पहनाकर किया।कार्यक्रम में उपस्थित समस्त मानस परिवार के सदस्यों ने अपनी आवाज और वादकी से बेहतरीन गीत संगीत की प्रस्तुति दी एवं सर्वसम्मति से पंडित श्यामू शुक्ला को मानस परिवार अध्यक्ष चुना गया कार्यक्रम का संचालन प्रशांत प्रियदर्शी ने किया।
Mail I'd: srishtimetro@gmail.com
You tube: Srishti Metro
FB Page: सृष्टि मेट्रो
Mob: 8169619849 / 9763351517

Comments

Popular posts from this blog

'बिरहोर' में अभिनेत्री रजनी मेहता का बिलकुल नया अवतार

ACB Trap On PSI | | केस दर्ज नहीं करने पर 10 लाख की डिमांड, एसीबी के शिकंजे में पुलिस सब इंस्पेक्टरACB Trap On PSI | | केस दर्ज नहीं करने पर 10 लाख की डिमांड, एसीबी के शिकंजे में पुलिस सब इंस्पेक्टर

वसई यातायात पुलिसकर्मी को तुलिंज पुलिस स्टेशन में एक युवक ने पीटा, पुलिसकर्मी का दांत टूटा