खण्डवा जलेसरगंज में गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा

खण्डवा जलेसरगंज में गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा
प्रतापगढ़: बाबागंज ब्लाक के पास जलेसरगंज क्षेत्र के खण्डवा गांव में पूज्य संत श्री राममूर्ति महाराज के सानिध्य में गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। श्रीमद्भागवत कथा के पहले यजमान राममूर्ति पाण्डेय, सुषमा पाण्डेय के संयोजन में यह कलश यात्रा यज्ञ मंडप से शुरू हुई।  इस दौरान गाजे बाजे की धुन पर थिरकते बच्चे बूढ़े एवं जवान बरबश ही लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे थे। रास्ते में जगह जगह लोगों ने इस पोथी यात्रा का फूल माला चढा कर भव्य स्वागत किया। ग्राम सभा के प्रमुख मंदिरों से होते हुए यह यात्रा यज्ञ मंडप पर जाकर समाप्त हुई। पाण्डेय परिवार के सगे संबंधी एवं शुभेच्छु तथा ग्राम सभा के सम्मानित एवं कथा प्रेमी गण कलश यात्रा में शामिल हुए।
इस दौरान तीर्थराज पाण्डेय, बिंदेश्वरी, सतीश चन्द्र, श्याम देव पाण्डेय, दिव्यांशु पाण्डेय, विनोद, प्रमोद, आयुष, हर्षित,आदि समस्त ग्रामवासी मौजूद  रहे।

कलश यात्रा की समाप्ति के बाद कथा शुरू हुई। श्रोताओं को श्रीमद भागवत कथा का रसपान कराते हुए पूज्य संत श्री राममूर्ति महाराज ने कहा कि श्रीमद भागवत पुराण परमात्मा श्री कृष्ण का शब्दमय शरीर है। भागवत पुराण और भगवान कृष्ण में अंतर नहीं है। दोनों ही ज्ञान के प्रकाश हैं। महाराज ने कहा कि भगवान से भी महत्वपूर्ण है उनकी दिव्य  कथा। यह कथा भगवान से मिलाने का सेतु का काम करती है। यह मानव में भगवत प्रेम का संचार करती है। महाराज ने कहा कि यह कथा किसी विशेष सम्प्रदाय के लिए नहीं है बल्कि प्रत्येक मानव का कल्याण करने वाली कथा है। भागवत कथा 29 अक्टूबर तक चलेगी।
Mail I'd: srishtimetro@gmail.com
You tube: Srishti Metro
FB Page: सृष्टि मेट्रो
Mob: 8169619849 / 9763351517

Comments

Popular posts from this blog

'बिरहोर' में अभिनेत्री रजनी मेहता का बिलकुल नया अवतार

ACB Trap On PSI | | केस दर्ज नहीं करने पर 10 लाख की डिमांड, एसीबी के शिकंजे में पुलिस सब इंस्पेक्टरACB Trap On PSI | | केस दर्ज नहीं करने पर 10 लाख की डिमांड, एसीबी के शिकंजे में पुलिस सब इंस्पेक्टर

वसई यातायात पुलिसकर्मी को तुलिंज पुलिस स्टेशन में एक युवक ने पीटा, पुलिसकर्मी का दांत टूटा