एमबीएमसी के अधिकारी ही निकले अपने सीनियर दीपक खांबित गोलीबारी कांड के मास्टर माइंड!
एमबीएमसी के अधिकारी ही निकले अपने सीनियर दीपक खांबित गोलीबारी कांड के मास्टर माइंड!
◾20 लाख में दी गई थी सुपारी, 10 लाख दे चुके थे और 10 लाख काम हो जाने के बाद देनेवाले वाले थे!
◾नगररचना विभाग के कनिष्ठ अभियंता श्रीकृष्ण मोहिते और यशवंत देशमुख को किया गया गिरफ्तार!
◾दो आरटीआई एक्टिविस्ट राजू विश्वकर्मा और प्रदीप पाठक को भी साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने किया गिरफ्तार! 9 अक्टूबर तक मिली पुलिस हिरासत मिली!!
▪️श्रवण शर्मा / मिरा-भाईंदर शहर▪️
29 सितंबर की संध्या 6.10 बजे बोरीवली नेशनल पार्क के समीप घटित एमबीएमसी अधिकारी दीपक खाम्बित फायरिंग के मामले में मिरा-भाईंदर मनपा के ही नगररचना विभाग में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता श्रीकृष्ण मोहिते और यशवंत देशमुख नामक दो लोगों को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुंबई के पुलिस आयुक्त हेमंत नगराले ने बताया कि, इन दोनों ने ही हमलावर अमित सिन्हा को कार्यकारी अभियंता दीपक खांबित को जान से मारने के लिए 20 लाख रुपये की सुपारी दी थी। 10 लाख रुपये वे दे चुके थे तथा बाकी के 10 लाख रुपये काम होने के बाद दिये जाने थे। इस दौरान सौभाग्यवश दीपक खांबित के बच जाने तथा मुंबई व एमबीवीवी पुलिस अधिकारियों की सही दिशा में की गई जांच के बाद हमलावर अमित सिन्हा को गत् दिनों उत्तर प्रदेश के भदोही से दबोच लिया गया था, जिसके बाद यह खुलासा हुआ कि, इस हाईप्रोफाइल मामले का असली षडयंत्रकारी अथवा मास्टरमाइंड श्रीकृष्ण मोहिते और यशवंत देशमुख है। दोनों अपनी पदोन्नति नहीं किये जाने के कारण नाराज थे। उन्हें लगता था कि, दीपक खांबित के रहते उनको पदोन्नति मिलनी मुश्किल है। ज्ञात हो कि, गत् दिनों मनपा प्रशासन की ओर से अनेक ऐसे अधिकारियों की पदोन्नति की गई थी, जो पूर्व में रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार तथा निलंबित हो चुके हैं। जबकि इन दोनों को एक ही पद पर काफी लम्बा अर्सा बीत चुका है तथा इनपर किसी प्रकार का कोई आरोप भी नहीं है, ऐसी चर्चा है।
श्रीकृष्ण मोहिते और यशवंत देशमुख के अलावा पुलिस ने गोली मारने की साजिश रचने के आरोप में दो 'आरटीआई एक्टविस्ट' राजू विश्वकर्मा और प्रदीप कुमार पाठक को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि उक्त प्रकरण की साजिश में इन दोनों का भी समावेश रहा है। इसतरह दीपक खांबित गोलीबारी प्रकरण में अब तक कुल पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
सनद रहे कि, कथित शूटर 40 वर्षीय अमित सिन्हा को उत्तर प्रदेश के भदोही से मिरा-भाईंदर, वसई-विरार (एमबीवीवी) पुलिस की एक टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार किया था। सिन्हा कथित तौर पर गैंगस्टर छोटा राजन के लिए भी काम कर चुका है और इस साल की शुरुआत में वह तलोजा जेल से रिहा हुआ था, ऐसी जानकारी सूत्रों द्वारा मिली है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि गोलीकांड में शामिल हमलावर अमित सिन्हा के सहयोगी का भी जल्द ही पता लगा लिया जाएगा।
इस पूरे प्रकरण में मुंबई तथा एमबीवीवी पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीम का आपसी सामंजस्य व प्रयास बेहद सार्थक नजर आ रहा है तथा इस मामले में अभी और भी अन्य लोगों के नाम सामने आने की संभावनाएं नजर आ रही है।
- निर्भय कलम
Mail I'd: srishtimetro@gmail.com
You tube: Srishti Metro
FB Page: सृष्टि मेट्रो
Mob: 8169619849 / 9763351517
You tube: Srishti Metro
FB Page: सृष्टि मेट्रो
Mob: 8169619849 / 9763351517
Comments
Post a Comment