भगवान परशुराम और चाणक्य के अनुज आये मिरारोड के इस्कॉन मंदिर!
◾ब्राह्मण ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया के संस्थापक पंडित सुखबीर शर्मा द्वारा आयोजित कार्यक्रम संपन्न!
◾महाराष्ट्र महिला विंग की अध्यक्षा श्रीमती विनीता शर्मा की कोशिश रही कामयाब!
▪️श्रवण शर्मा / मुंबई ▪️
मुंबई से सटे मीरा रोड के इस्कॉन मंदिर के पहले माले के हॉल में गत् दिनों 'ब्राह्मण ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (BOI) के मुख्य संरक्षक एवं संस्थापक पंडित सुखबीर शर्मा के नेतृत्व में मुंबई शाखा की महासभा का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित रमेश किचलू, महासचिव गोस्वामी एस.के.पुरी, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. रविदत्त गौड़, राष्ट्रीय महासचिव पंडित पतंजलि सोती ने सभा में उपस्थित महानूभावों को संबोधित किया।
ब्राह्मण समाज की वर्तमान समय की आर्थिक व सामाजिक स्थिति और परिस्थितियों के बारे में चर्चा करते हुए भविष्य में ब्राह्मण समाज को और अधिक मजबूत करने के लिए विश्व भर के ब्राह्मणों को जोड़ने की बात रखी गई।
संस्था की महिला अध्यक्षा श्रीमती विनीता शर्मा की भूमिका सराहनीय रही।
उपरोक्त महासभा में गौड ब्राह्मण समाज (गोरेगांव) के मनीष दभोलकर, कन्हैयालाल जोशी, जीतू जोशी, रामचंद्र जोशी, किरण जी शर्मा, पंडित महेंद्र पुरोहित, बाबूलाल जी शर्मा, दयाराम जोशी, मुकेश शर्मा, नवल शर्मा, रामचंद्र जोशी, जीतू जोशी, गोपाल पुरोहित, सत्येंद्र जी शर्मा, श्रीमती रंजू झा, रेणु शर्मा, रूपा शर्मा, कुसुम शर्मा, सुरेखा शर्मा, हेमलता जोशी, सुनीला शर्मा जी इत्यादि सहित ब्राह्मण समाज के अनेक प्रतिष्ठित लोगों का समावेश रहा।
Comments
Post a Comment