विरार शहर महानगरपालिका सर्वोदय वसाहत केंद्र पर अबतक हजारो महिलाओं ने लिया टिका, प्रत्येक गर्भवतीमहिलाओं को टीकाकरण की सलाह दी: डॉ. जूली वनमाली

▪️एस एस मिश्रा / वसई-विरार▪️
वसई : वसई विरार शहर महानगरपालिका क्षेत्र में कोविड टीकाकरण का कार्य बड़ी तेज गति से हो रहा है। सभी श्रेणी के लोग टीका लगवा कर इस अभियान में अपना साथ दे रहे है. वहीं गर्भवती महिलाओं में भी कोविड टीकाकरण को लकर 
सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। गौरतलब है कि इस हॉस्पिटल की इंचार्ज डॉ. जूली वनमाली है,जिनके नेतृत्व में डॉक्टर व स्टॉफ द्वारा मरीजों की सेवाएं करती है। ज्ञात हो कि ,वसई विरार शहर महानगरपालिका माता बाल संगोपन केंद्र, सर्वोदय वसाहत के मुताबिक अबतक हजारो महिलायें टीका ले चुकी है, इसमें कोविशिल्ड वैक्सीन 814 महिलायें ली है। जिसमें 783 महिलाओं ने पहला डोज और 31 महिलाओं ने दूसरा डोज लिया है. वहीं कोवैक्सीन की 247 जिसमें 175 महिलाओं ने पहला एवं 72 महिलाओं ने दूसरा डोज लिया है।
 इसके साथ ही अब तक इस केंद्र में कोविड आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए 388 महिलाओं ने परीक्षण कराया जिसमें एक भी महिला संक्रमित नहीं पायी गयीं। केंद्र की चिकित्सा प्रमुख जूली वनमाली ने बताया कि यहां हम प्रत्येक आने वाली महिलाओं को सलाह के अनुसार कोविड का टीकाकरण करते है। यह आकड़ें जबसे सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण मान्य किया गया है ,उसके बाद से इस केंद्र में अबतक कुल 1061 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जा चुका है। इसके साथ ही हम केंद्र में आनेवाली प्रत्येक गर्भवती महिलाओं को टीका लगाने की सलाह देते है।
Mail I'd: srishtimetro@gmail.com
You tube: Srishti Metro
FB Page: सृष्टि मेट्रो
Mob: 8169619849 / 9763351517

Comments

Popular posts from this blog

'बिरहोर' में अभिनेत्री रजनी मेहता का बिलकुल नया अवतार

ACB Trap On PSI | | केस दर्ज नहीं करने पर 10 लाख की डिमांड, एसीबी के शिकंजे में पुलिस सब इंस्पेक्टरACB Trap On PSI | | केस दर्ज नहीं करने पर 10 लाख की डिमांड, एसीबी के शिकंजे में पुलिस सब इंस्पेक्टर

वसई यातायात पुलिसकर्मी को तुलिंज पुलिस स्टेशन में एक युवक ने पीटा, पुलिसकर्मी का दांत टूटा