धर्म के नाम लोगों को ठगनेवाला ठग हुआ गिरफ्तार

▪️श्यामसुंदर पाल / वसई-विरार▪️
वसई : महाराष्ट्र राज्य के ठाणे जिले से पुलिस ने एक ठग को गिरफ्तार किया है जो की कथित तौर पर धर्म के नाम पर महिलाओं समेत कई लोगों को चूना लगा चुका है। 
वह बुरी आत्मा का भय दिखाकर उसे हटाने के नाम पर लोगों से ठगी करता था। मीरा भायंदर-वसई विरार (एमबीवीवी) पुलिस आयुक्तालय द्वारा कार्रवाई  के दौरान उन्हें ठगी करनेवाले व्यक्ति के पास से 301 ग्राम सोना भी बरामद हुआ जो उसने अलग अलग पीड़ितों से एकत्र किया था। एमबीवीवी पुलिस के उपायुक्त (जोन -२) संजय पाटिल ने कहा, '18 अक्टूबर और 22 अक्टूबर के बीच 32 वर्षीय नूर अजीजुल्ला सलमानी ने वसई के माणिकपुर की कई महिलाओं पर से बुरी आत्माओं का साया हटाने की पेशकश की थी। सलमानी ठाणे जिले के मीरा रोड का निवासी है। उसने महिलाओं से पैसे और आभूषण लिए और भाग गया। पाटिल ने बताया कि इसके बाद पीड़ित पुलिस के पास पहुंचे और सलमानी के विरुद्ध माणिकपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया तथा सलमानी को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि सलमानी ने पिछले चार साल के दौरान वसई, विरार, ठाणे, मुंबई, नवी मुंबई और गुजरात के वापी में कई लोगों को ठगा है। पुलिस ने उसके पास से 301 ग्राम सोना बरामद किया जिसकी कीमत 12.05 लाख रुपये बताई जा रही है।
Mail I'd: srishtimetro@gmail.com
You tube: Srishti Metro
FB Page: सृष्टि मेट्रो
Mob: 8169619849 / 9763351517

Comments

Popular posts from this blog

'बिरहोर' में अभिनेत्री रजनी मेहता का बिलकुल नया अवतार

ACB Trap On PSI | | केस दर्ज नहीं करने पर 10 लाख की डिमांड, एसीबी के शिकंजे में पुलिस सब इंस्पेक्टरACB Trap On PSI | | केस दर्ज नहीं करने पर 10 लाख की डिमांड, एसीबी के शिकंजे में पुलिस सब इंस्पेक्टर

वसई यातायात पुलिसकर्मी को तुलिंज पुलिस स्टेशन में एक युवक ने पीटा, पुलिसकर्मी का दांत टूटा