पेल्हार पुलिस ने किया ढाई किलो गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार

◾मिरा-भाईंदर, वसई-विरार आयुक्तालय की नशीले पदार्थ बेचने वाले लोगों पर कार्रवाई का सिलसिला बरकरार!

▪️एस एस मिश्रा / वसई-विरार शहर ▪️
मिरा-भाईंदर, वसई-विरार आयुक्तालय के मुखिया डॉ. सदानंद दाते के निर्देशानुसार सभी संबंधित पुलिस स्टेशन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नशीले पदार्थ बेचने वाले लोगों के खिलाफ विशेष मुहिम चलाई हुई है। इस मुहिम के अंतर्गत गत् दिनों में लगातार कामयाबी भी मिली है। नई जानकारी के अनुसार नालासोपारा पूर्व, पेल्हार पुलिस स्टेशन के अंतर्गत लगभग ढाई किलो गांजा के साथ रिजवान अब्दुल खान नामक एक 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी के पास से 2 किलो 435 ग्राम वजन गांजा बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित पुलिस स्टेशन में गुन्हा रजिस्टर क्रमांक ।।, 11 / 2021 एन.डी.पी.एस. एक्ट 1985 की कलम 8 (क) तथा 20 (बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
उपरोक्त कार्रवाई मिरा-भाईंदर, वसई-विरार आयुक्तालय के अधीनस्थ परिमंडल - 3 के उपायुक्त प्रशांत वाघुंडे, सहायक पुलिस आयुक्त रामचंद्र देशमुख के मार्गदर्शन में सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर विलास चौगुले, क्राईमब्रांच के पुलिस इंस्पेक्टर महेन्द्र शेलार सहित सब इंस्पेक्टर सनिल पाटिल, हवलदार टी.जी.माने, सहयोगी पो.ना., टी.एस चव्हाण, प्रताप पाचुंदे, सिपाही संदीप शेलके, वी.एस. गायकवाड़, सचिन बलीद, रौशन पुरकर, किरण अव्हाड और मोहसिन दीवान द्वारा की गई। ऐसी जानकारी पुलिस आयुक्तालय की ओर से प्राप्त हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

'बिरहोर' में अभिनेत्री रजनी मेहता का बिलकुल नया अवतार

ACB Trap On PSI | | केस दर्ज नहीं करने पर 10 लाख की डिमांड, एसीबी के शिकंजे में पुलिस सब इंस्पेक्टरACB Trap On PSI | | केस दर्ज नहीं करने पर 10 लाख की डिमांड, एसीबी के शिकंजे में पुलिस सब इंस्पेक्टर

वसई यातायात पुलिसकर्मी को तुलिंज पुलिस स्टेशन में एक युवक ने पीटा, पुलिसकर्मी का दांत टूटा