भाईंदर आरपीएफ के इंस्पेक्टर विनायक शिंदे की जागरूकता से मिला यात्री दुर्जय तिवारी को लैपटॉप और 10 हजार रुपए!
◾️139 में जानकारी प्राप्त होने के बाद आरपीएफ के दिनेश सिंह की भूमिका भी रही सराहनीय!
▪️श्रवण शर्मा / भाईंदर▪️
अक्सर लोग शासन-प्रशासन पर आक्षेप और आरोप लगाते रहते हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों को भ्रष्ट व निकम्मा बताते रहते हैं परंतु वास्तविकता यह नहीं है! सभी क्षेत्रों में अच्छे व बुरे लोगों का समावेश रहता है। इसमें कोई दो राय नहीं कि, चंद बेईमानों के कारण डिपार्टमेंट के ईमानदार लोग भी आहत होते रहते हैं।
घटनाक्रम नालासोपारा के रहवासी दुर्जय तिवारी नामक व्यक्ति का है। गत् दिनों उन्होंने बांद्रा से लोकल ट्रेन पकडी और नालासोपारा स्टेशन पर उतर गए। इस दौरान वे अपना बैग लेना भूल गए। लोकल ट्रेन विरार के लिए निकलने के बाद उन्हें अपने बैग की याद आई। यात्री दुर्जय तिवारी ने तत्काल आरपीएफ के इमरजेंसी नंबर 139 पर फोन किया। जानकारी प्राप्त होते ही डिपार्टमेंट सक्रिय हो गया। परिणाम स्वरूप भाईंदर आरपीएफ के अधिकारियों और कर्मचारियों की बदौलत एक सामान्य यात्री का लोकल ट्रेन में छूटा हुआ कीमती लैपटॉप और दस हजार रुपए भी उसे प्राप्त हो गए। उपरोक्त घटनाक्रम में भाईंदर स्टेशन पर कार्यरत आरपीएफ के इंस्पेक्टर विनायक शिंदे तथा उनके मातहत काम करनेवाले दिनेश सिंह की भूमिका सराहनीय रही।
Mail I'd: srishtimetro@gmail.com
You tube: Srishti Metro
FB Page: सृष्टि मेट्रो
Mob: 8169619849 / 9763351517
You tube: Srishti Metro
FB Page: सृष्टि मेट्रो
Mob: 8169619849 / 9763351517
Comments
Post a Comment