पेल्हार पुलिस को है गाडी से कुचलने वाले हत्यारे की तलाश!

◾️ हाइवे पर एक व्यक्ति को कुचलकर फरार होने वाले वाहन चालक का पुलिस को अब तक नहीं मिला सुराग!!

▪️श्रवण शर्मा / वसई-विरार शहर ▪️
गत् 5 दिसंबर को घटित एक मामले में पेल्हार पुलिस स्टेशन की जद में एक वाहन चालक ने लगभग 35-40 वर्षीय व्यक्ति को कुचल दिया। व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस संदर्भ में पेल्हार पुलिस स्टेशन की महिला पुलिस असिस्टेंट निरीक्षक मनिषा पाटिल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गत् पांच दिसंबर की रात में एक अज्ञात वाहन चालक ने लगभग 35 से 40 वर्षीय व्यक्ति को अपने वाहन से कुचल दिया और फरार हो गया। व्यक्ति की मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गई थी। शव भी क्षतिग्रस्त हो चुका था।
वहां से गुजरने वाले नालासोपारा, धानिवबाग के एक रिक्शा चालक ने सडक पर जमा हुई भीड को देखा तो, अपनी नैतिक व संवैधानिक जिम्मेदारी निभाते हुए संबंधित पुलिस स्टेशन को उपरोक्त घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी।
पुलिस प्रशासन आरोपी वाहन चालक की तलाश कर रही है। और निश्चित ही वह गिरफ्त में आ जाएगा, पुलिस अधिकारियों का मानना है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है!

Comments

Popular posts from this blog

'बिरहोर' में अभिनेत्री रजनी मेहता का बिलकुल नया अवतार

ACB Trap On PSI | | केस दर्ज नहीं करने पर 10 लाख की डिमांड, एसीबी के शिकंजे में पुलिस सब इंस्पेक्टरACB Trap On PSI | | केस दर्ज नहीं करने पर 10 लाख की डिमांड, एसीबी के शिकंजे में पुलिस सब इंस्पेक्टर

वसई यातायात पुलिसकर्मी को तुलिंज पुलिस स्टेशन में एक युवक ने पीटा, पुलिसकर्मी का दांत टूटा