उ.प्र के प्रदेश सचिव का शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा नालासोपारा में स्वागत

▪️शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा प्रदेश सचिव कलीम अहमद का स्वागत सत्कार किया
▪️एस एस मिश्रा/वसई विरार▪️
समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव कलीम अहमद का गुरुवार को संतोष भवन के बावशेत पाड़ा के राणा प्रताप माध्यमिक विद्यालय व जूनियर कॉलेज में शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष के पी सिंह चौहान ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेट कर स्वागत किया। प्रदेश सचिव कलीम अहमद के पहुंचते ही शिक्षा समाज के लोगों ने फूल मालाओं से उन्हें लाद दिया। शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन सचिव सम्राट अशोक सिंह ने कहा महाराष्ट्र की धरती पर उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव कलीम अहमद भूमिपुत्र कह कर संबोधित कर उन्हें प्यार और दुलार दिया, अध्यक्ष के पी सिंह चौहान की अगुवाई में हुए स्वागत समारोह में सुरेंद्र यादव, दुर्गा प्रसाद मिश्र, संतोष सिंह सर, अशोक पाठक, गोपाल निषाद, बालमुकुन्द दुबे, श्यामनारायण मिश्र आदि उपस्थित रहे। क्षत्रिय समाज सभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने कहा कि हमे किसी राजनीतिक दलों से कुछ लेना देना हम एक उत्तरभारतीय है और हमारा कोई भी भाई बन्दू उत्तर प्रदेश की पवन धरती से यहा हमारे कार्यभूमि महाराष्ट्र में कदम रखता है तो उसका सम्मान करना हमारा कर्तव्य और हमारी सभ्यता है।
वही प्रदेश सचिव ने कहा इस बार प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी। प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री व राष्टीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जो कार्य कर दिखाया था देश की सबसे बड़ी समस्या है रोजगार जिसे देश का भविष्य अंधकार की और जाता दिख रहा है उसे दूर करना ही हमारा प्रथम कार्य है किसी सरकार के शासन काल में नहीं हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

'बिरहोर' में अभिनेत्री रजनी मेहता का बिलकुल नया अवतार

ACB Trap On PSI | | केस दर्ज नहीं करने पर 10 लाख की डिमांड, एसीबी के शिकंजे में पुलिस सब इंस्पेक्टरACB Trap On PSI | | केस दर्ज नहीं करने पर 10 लाख की डिमांड, एसीबी के शिकंजे में पुलिस सब इंस्पेक्टर

वसई यातायात पुलिसकर्मी को तुलिंज पुलिस स्टेशन में एक युवक ने पीटा, पुलिसकर्मी का दांत टूटा