अचोले पुलिस स्टेशन की टीम ने मात्र तीन घंटों में ही की साईकिल बरामद!

◾️इंचार्ज चंद्रकांत सरोदे के मार्गदर्शन में पुलिस टीम का उल्लेखनीय कार्य!
▪️श्रवण शर्मा / वसई-विरार शहर▪️
महाराष्ट्र पुलिस की कार्यशैली की पूरी दुनिया में सराहना की जाती रही है। महाराष्ट्र पुलिस प्रशासन जब किसी मामले को सुलझाने में जुट जाता है तो, उसका समाधान कर ही देता है। और यही कारण है कि, महाराष्ट्र पुलिस विश्वविख्यात है।
मामला मिरा-भाईंदर व वसई-विरार शहर के संयुक्त आयुक्तालय के पुलिस आयुक्त डॉ. सदानंद दाते के अधिनस्त वसई-नालासोपारा के शहरवासियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सम्हालने वाले अचोले पुलिस स्टेशन का है। गत् 20 दिसंबर को नालासोपारा स्थित राजनगर की तानिया हेरिटेज नामक सोसायटी से एक साईकिल की चोरी हुई थी। फर्यादी रुपेश राजुभाई वाघेला ने इस संदर्भ में अचोले पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी। अफसोसजनक बात यह रही कि, रजिस्टर में शिकायत दर्ज कर ली गई थी। इस संदर्भ में जानकारी प्राप्त होने के बाद संवाददाता ने एक खबर का प्रसारण किया। सीनियर इंस्पेक्टर चंद्रकांत सरौदे ने तत्काल अपने अधिनस्त कर्मचारियों को एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया। एफआईआर क्रमांक 190, भारतीय दंड संहिता 1860 के अंतर्गत कलम 379 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।
खबर पर तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस आयुक्त सदानंद दाते ने अचोले पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर चंद्रकांत सरौदे से चर्चा की होगी और परिणामस्वरूप मात्र तीन घंटों के अंदर ही पुलिस टीम ने उक्त चोरी हुई साईकिल को बरामद कर लिया। अक्सर देखा जाता है और सुना जाता है कि, पुलिस प्रशासन अमीरों के लिए काम करता है परंतु पुलिस आयुक्त सदानंद दाते के मार्गदर्शन में चंद्रकांत सरोदे जैसे पुलिस अधिकारी गरीबों एवं सामान्य लोगों के लिए भी तत्पर नजर आ रहे हैं।
पीडीत युवक और उसके परिजनों की खुशी का ठिकाना ही नहीं। वे पुलिस प्रशासन के प्रति अभिभूत दिखाई दे रहे हैं और उनके प्रति आभार प्रकट कर रहे हैं। फिलहाल साईकिल चोर आरोपी फरार बताया गया है।
प्रस्तुति : निर्भय कलम
Mail I'd: srishtimetro@gmail.com
You tube: Srishti Metro
FB Page: सृष्टि मेट्रो
Mob: 8169619849 / 9763351517

Comments

Popular posts from this blog

'बिरहोर' में अभिनेत्री रजनी मेहता का बिलकुल नया अवतार

ACB Trap On PSI | | केस दर्ज नहीं करने पर 10 लाख की डिमांड, एसीबी के शिकंजे में पुलिस सब इंस्पेक्टरACB Trap On PSI | | केस दर्ज नहीं करने पर 10 लाख की डिमांड, एसीबी के शिकंजे में पुलिस सब इंस्पेक्टर

वसई यातायात पुलिसकर्मी को तुलिंज पुलिस स्टेशन में एक युवक ने पीटा, पुलिसकर्मी का दांत टूटा