मिरा-भाईंदर मनपा चुनाव 2022 में 35 प्रभागों का कच्चा मसौदा चुनाव आयोग के समक्ष पेश!
◾️आगामी चुनाव में 4 नहीं बल्कि 3 सदस्यों का पैनल होगा मैदान में!
▪️श्रवण शर्मा / मिरा-भाईंदर शहर▪️
एमबीएमसी प्रशासन ने चुनाव आयोग के समक्ष 2011 की जनगणनानूसार 35 वार्डो के गठन का कच्चा मसौदा तैयार करके सादर किया है। इसप्रकार अब पहले के 24 वार्डों के स्थान 35 वार्ड बनने के बाद जनप्रतिनिधियों की संख्या भी 95 से बढकर 106 हो जाएगी। कुल 11 सीटें बढने जा रही है। उपरोक्त प्रभाग रचना का मसौदा साल 2011 में हुई जनगणना के अनुसार किया गया है। 2011 में हुई जनगणना में शहरवासियों की जनसंख्या का आंकडा 8 लाख 9 हजार 378 था। सनद रहे कि, 2011 के बाद अब तक जनगणना ही नहीं करवाई गई है, जबकि शहर में इस दौरान बडी तेजी के साथ जनसंख्या में वृद्धि हुई है। ज्ञात हो कि, मिरा-भाईंदर मनपा का कार्यकाल 27 अगस्त को पूर्ण हो रहा है। गौर करने वाली बात यह है कि, मनपा प्रशासन द्वारा पेश किये गए कच्चे मसौदे को चुनाव आयोग से मंजूरी मिलने के बाद मसौदे के संदर्भ में लोगों से आपत्तियां और सुझाव मांगे जाऐंगे।Mail I'd: srishtimetro@gmail.com
You tube: Srishti Metro
FB Page: सृष्टि मेट्रो
Mob: 8169619849 / 9763351517
You tube: Srishti Metro
FB Page: सृष्टि मेट्रो
Mob: 8169619849 / 9763351517
Comments
Post a Comment