नवगठित 'प्रेस क्लब ऑफ मीरा-भायंदर' के पदाधिकारियों का हुआ सस्नेह सम्मान!
▪️श्रवण शर्मा/मिरा-भाईंदर शहर▪️
हिन्दी सामना के संवाददाता पत्रकार विनोद मिश्र की अगुवाई में गत् दिनों 'प्रेस क्लब ऑफ मीरा-भायंदर' का गठन किया गया। तत्पश्चात उक्त पत्रकारों के संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं देते स्नेहपूर्ण सम्मान देनेवालों का तांता लगा दिखाई दे रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष रवि व्यास, रीना मेहता, नगरसेवक सुरेश खंडेलवाल, 12 महिला मंडल के पदाधिकारियों एवं सैकडों कार्यकर्ताओं सहित शहर के विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यों में अहम भूमिका निभाने वालों ने प्रेस क्लब के पदाधिकारियों का शाल-श्रीफल देकर सम्मान किया। गत् मंगलवार को भी मिरा-भाईंदर महानगरपालिका के पत्रकार कक्ष में "सामान्य जन पार्टी" के अध्यक्ष अमित भोसले, उपाध्यक्ष चंद्रेश (गुड्डू) पांडे, सचिव आसित शेरेगर, शहर जिलाध्यक्ष राजन भोसले, झुंझ कामगार यूनियन के पदाधिकारियों और सामाजिक संस्था "सारथी फाउंडेशन" के दीपक शर्मा, सरिता नाईक व उनके सहयोगियों ने नवगठित "प्रेस क्लब ऑफ मीरा भायंदर" के संस्थापक अध्यक्ष विनोद मिश्र, उपाध्यक्ष अनिल चौहान और कोषाध्यक्ष रमेश शर्मा को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। क्लब के अध्यक्ष विनोद मिश्र सहित सभी पदाधिकारियों ने सभी का दिल से आभार व्यक्त किया।Mail I'd: srishtimetro@gmail.com
You tube: Srishti Metro
FB Page: सृष्टि मेट्रो
Mob: 8169619849 / 9763351517
You tube: Srishti Metro
FB Page: सृष्टि मेट्रो
Mob: 8169619849 / 9763351517
Comments
Post a Comment