नरेन्द्र मेहता के खिलाफ एक और एफआईआरनवघर पुलिस स्टेशन में दर्ज!

▪️एमबीएमसी अधिकारी कांचन गायकवाड़ की शिकायत पर दर्ज किया गया मामला!
▪️श्रवण शर्मा/मिरा-भाईंदर शहर▪️
पिछला विधानसभा चुनाव हारने के बाद से ही ऐसा लगता है मानों, पूर्व भाजपा विधायक नरेन्द्र मेहता की मुसीबतें और उलझनें दिनों-दिन बढती ही जा रही है। चुनाव हारने के बाद नगरसेविका नीला सौंस का प्रकरण उजागर होने के पश्चात मेहता का राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा और फिर लगभग डेढ़ साल के बाद पुनः राजनीति में आने का उद्घोष करना। अवैध रुप से सेवन इलेवन क्लब का निर्माण। भाजपा संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की परमिशन लेकर गत् 25 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाना। एक निर्भय पत्रकार पर दबाव बनाने के लिए अपने कार्यकर्ताओं द्वारा नवघर पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज करवाने के लिए जमावडा करना। नवनियुक्त मिरा-भाईंदर शहर भाजपा के जिलाध्यक्ष रवि व्यास की नियुक्ति का विरोध करना। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल द्वारा दी गई प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी को ठुकराते हुए समानांतर भाजपा का संचालन करना। शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक और गीता जैन पर नित नए आरोप लगाना, इत्यादि-इत्यादि कारणों से नरेन्द्र मेहता लगातार शुर्खियों में छाए रहे हैं। एक बार फिर वे शुर्खियों में आ गए हैं। नए मामले के अंतर्गत मिरा-भाईंदर मनपा की सहायक आयुक्त तथा पद निर्देशित अधिकारी कांचन गायकवाड़ की शिकायत पर नवघर पुलिस स्टेशन में नरेन्द्र मेहता सहित 7 लोगों के खिलाफ कोविड नियमों का उलंघन करने का मामला दर्ज किया गया है। दर्ज एफआईआर क्रमांक 0089 दिनांक 8/2/22 में मेहता सहित सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता 1860 के तहत धारा 188, 269, 270 व अधिनियम 1897 के तहत धारा 1, 2 और 3 तथा महाराष्ट्र कोविड-19 विनियमन 2020 के अंतर्गत धारा 270 लगाई गई है। मेहता सहित सभी 7 लोगों पर आरोप लगाया है कि, इन्होंने भाईंदर पूर्व स्थित तपोवन स्कूल, भीनमल जैन संघ के अस्पताल के उद्घाटन समारोह के दौरान कोविड नियमों का उलंघन किया था। शहर में चर्चा है कि, नरेन्द्र मेहता ने एफआईआर का सिल्वर जुबली तो मना लिया है, अब गोल्डन जुबली की ओर अग्रसर हैं।Mail I'd: srishtimetro@gmail.com
You tube: Srishti Metro
FB Page: सृष्टि मेट्रो
Mob: 8169619849 / 9763351517

Comments

Popular posts from this blog

'बिरहोर' में अभिनेत्री रजनी मेहता का बिलकुल नया अवतार

ACB Trap On PSI | | केस दर्ज नहीं करने पर 10 लाख की डिमांड, एसीबी के शिकंजे में पुलिस सब इंस्पेक्टरACB Trap On PSI | | केस दर्ज नहीं करने पर 10 लाख की डिमांड, एसीबी के शिकंजे में पुलिस सब इंस्पेक्टर

वसई यातायात पुलिसकर्मी को तुलिंज पुलिस स्टेशन में एक युवक ने पीटा, पुलिसकर्मी का दांत टूटा