स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने कहा जगत अलविदा! अंतिम यात्रा में उमडा चाहने वालों का जनसैलाब!!

महान गायिका लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी मुंबई पहुंच गए हैं।

▪️श्रवण शर्मा / मुंबई ▪️
मैं रहूं या ना रहूं लेकिन मेरे स्वर अनंतकाल तक गूंजते रहेंगे... ऐसा अहसास कराते हुए स्वर साम्राज्ञी, लता दीदी के नाम से विशेष पहचान बनाने वाली तथा असंख्य लोगों के दिलों पर 60 वर्षों तक अनवरत राज करने वाली लता मंगेशकर की आवाज ने आज सदा के लिए खामोशी धारण कर ली है। वे हमें छोडकर चिरनिद्रा में चली गई हैं। 92 साल के जीवनकाल के बाद उनके आखिरी सफर में जनसैलाब उमड पडा है। सड़कों पर उनके चाहने वालों की भीड़ उनके स्नेह को दर्शा रहा है। आज रविवार दिनांक 6 फरवरी 2021 की संध्या 6:30 बजे मुंबई के दादर स्थित शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार निश्चित किया गया है। लता मंगेशकर जी का जन्म 28 सितंबर 1929 को तत्कालीन इंदौर रियासत में हुआ था। उनके पिता दीनानाथ मंगेशकर व माता का नाम शेवन्ती मंगेशकर है।
अद्भुत प्रतिभा की धनी लता मंगेशकर जी भारत की सबसे लोकप्रिय और आदरणीय गायिका थीं। जिनका छ: दशकों का कार्यकाल अनगिनत उपलब्धियों से भरपूर है। उन्होंने लगभग तीस से अधिक भाषाओं में फ़िल्मी और गैर-फ़िल्मी गाने गाये हैं। उनकी विशेष पहचान भारतीय हिन्दी सिनेमा में सुविख्यात पार्श्वगायक के रूप में रही है। अपनी बहन आशा भोंसले के साथ लता जी का फ़िल्मी गायन में सबसे बड़ा योगदान रहा है।
लता जी की रेशमी-सुरमई-जादुई आवाज़ के भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में प्रसंशकों की भरमार है। प्रतिष्ठित टाईम पत्रिका द्वारा तो उन्हें भारतीय पार्श्वगायन की अपरिहार्य और एकछत्र साम्राज्ञी स्वीकार किया जा चुका है। लता दीदी को भारत सरकार ने 'भारतरत्न' जैसे सर्वोच्च सम्मान से भी सम्मानित किया है।
लता जी की मृत्यु कोविड से जुड़े कॉम्प्लिकेशन से 6 फरवरी 2022 को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल मुंबई में हुई। वे एक अरसे से बीमार चल रही थी। लता जी के परलोक गमन से संपूर्ण जगत में शोक व्याप्त देखा जा रहा है। भारत सरकार ने दो दिनों का राष्ट्रीय शोक जाहिर करते हुए ध्वजा को झुका लिया है।
Mail I'd: srishtimetro@gmail.com
You tube: Srishti Metro
FB Page: सृष्टि मेट्रो
Mob: 8169619849 / 9763351517

Comments

Popular posts from this blog

'बिरहोर' में अभिनेत्री रजनी मेहता का बिलकुल नया अवतार

ACB Trap On PSI | | केस दर्ज नहीं करने पर 10 लाख की डिमांड, एसीबी के शिकंजे में पुलिस सब इंस्पेक्टरACB Trap On PSI | | केस दर्ज नहीं करने पर 10 लाख की डिमांड, एसीबी के शिकंजे में पुलिस सब इंस्पेक्टर

वसई यातायात पुलिसकर्मी को तुलिंज पुलिस स्टेशन में एक युवक ने पीटा, पुलिसकर्मी का दांत टूटा