बदायूं सदर विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशी रईस अहमद का पलडा भारी!
◾️मतदाताओं के रुझान से लगता है वर्तमान भाजपा विधायक महेश चन्द्र गुप्ता को सपा के रईस अहमद देंगे पटखनी!!
▪️श्रवण शर्मा / मुंबई▪️
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को तय है। बदायूं सदर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को भी 10 फरवरी को ही आगामी पांच वर्षों के लिए क्षेत्रीय विकास एवं मूलभूत सुविधाएं पाने हेतु अपने विधायक को चुनने के लिए सुनहरा मौका मिलने वाला है। वर्तमान समय में भाजपा के महेश चन्द्र गुप्ता यहां से विधायक हैं, जिनके खिलाफ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रईस अहमद को चुनाव मैदान में उतारा है। बदायूं के स्थानीय निवासी व व्यवसायी रईस अहमद की इस सीट पर जीत पक्की मानी जा रही है। स्थानीय मतदाताओं के अनुसार इसका मुख्य कारण वर्तमान विधायक महेश चन्द्र गुप्ता के प्रति नाराजगी तथा सपा उम्मीदवार रईस अहमद के मिलनसार स्वभाव एवं क्षेत्रीय लोगों के लिए मूलभूत सुविधाओं के साथ क्षेत्र का सुनियोजित ढंग से विकास करने का दृढसंकल्पित दृष्टिकोण माना जा रहा है। ज्ञात हो कि, क्षेत्र में समाजवादी पार्टी का जनाधार पहले से ही बेहद मजबूत है, परंतु कुछ कारणों से गत् विधानसभा चुनाव 2017 में सपा उम्मीदवार को मात्र कुछ वोटों के अंतर से हार का सामना करना पडा था। वैसे भी बदायूं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 115 का इतिहास रहा है कि, किसी भी उम्मीदवार ने यहां से लगातार दूसरी बार जीत हासिल नहीं की है। वैसे तो 10 फरवरी को मतपेटी (ईवीएम) में दोनों उम्मीदवारों की हार-जीत का फैसला, वोट के रुप में बंद हो जाऐगा और 10 मार्च को सार्वजनिक होगा। परंतु वर्तमान भाजपा विधायक महेश चन्द्र गुप्ता के प्रति मतदाताओं की नाराजगी, क्षेत्रीय लोगों से मिल रहे जनसमर्थन तथा मतदाताओं का रुझान देखकर राजनैतिक विश्लेषकों को ऐसा आभास हो रहा है कि, समाजवादी पार्टी ने हाजी रईस अहमद के रुप में एक सीट सुरक्षित कर ली है, अथार्त सपा उम्मीदवार रईस अहमद की जीत पक्की मानी जा रही है। ज्ञात हो कि, हाजी रईस अहमद 'रसाज ग्रुप ऑफ कंपनी' के मालिक हैं तथा बदायूं - मुंबई सहित देश के अनेक शहरों में विख्यात भवन निर्माता सहित अत्याधुनिक जिम व स्कूलों के संचालक के तौर पर भी विशेष पहचान रखते हैं।
You tube: Srishti MetroFB Page: सृष्टि मेट्रो
Mob: 8169619849 / 9763351517
Comments
Post a Comment